6 सितम्बर 1978 की रात, वाराणसी के लक्सा इलाके में गंगा इतनी तेज़ बढ़ीं कि लोग घबरा गए। अफरा-तफरी मच गई थी

image source:- YT

रात 8:30 बजे पानी बढ़ना शुरू हुआ और 9 बजे तक लक्सा के घरों में घुस चुका था। लोग सामान समेट कर ऊपर के तल पर भागे

image source:- YT

सुबह उठे तो मोहल्ले में कमर तक पानी भरा था। कोई घर से बाहर नहीं निकल सका। लोग खिड़कियों से झांक रहे थे

image source:- YT

लक्सा चौराहा, गुरुबाग, गोदौलिया, गिरजाघर – हर जगह पानी ही पानी था। चार दिन तक नावें चलीं। सड़कें नज़र ही नहीं आईं

image source:- YT

गोदौलिया पर रस्सी लगाकर रास्ता बंद कर दिया गया था। दशाश्वमेध की ओर कोई नाव नहीं जा सकती थी – बहुत तेज़ बहाव था

image source:- YT

7 सितम्बर 1978 को वाराणसी में गंगा का जलस्तर 73.901 मीटर नापा गया – आज़ादी के बाद का सबसे ज़्यादा

image source:- YT

चार दिन लगातार बारिश होती रही। पानी रुका ही नहीं। लोग घरों में कैद थे। न खाने की सुविधा थी, न बाहर जाने की

image source:- YT

स्थानीय लोग पाउडर दूध और ब्रेड खा कर ज़िंदा रहे। दुकान तक पहुँचने के लिए नाव का सहारा लेना पड़ता था

image source:- YT

चार दिन तक पानी स्थिर रहा। ऐसा लगा जैसे गंगा कभी नहीं लौटेंगी। फिर पांचवें दिन धीरे-धीरे पानी उतरना शुरू हुआ

image source:- YT

वाराणसी के लक्सा में आज भी लोग '1978' को याद कर कांप जाते हैं। वो बाढ़ सिर्फ पानी नहीं, एक खौफ था

image source:- YT